झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 अप्रैल से स्वीडन और स्पेन के दौरे पर

On

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 18 अप्रैल से 27 अप्रैल तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। इस बार उनका दौरा स्वीडन और स्पेन का होगा। यह दौरा राज्य में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने और झारखंड को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने के उद्देश्य से हो रहा है। इस यात्रा के लिए केंद्र सरकार से पॉलिटिकल क्लीयरेंस मिल चुका है। मुख्यमंत्री के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा जिसमें विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, रिटायर्ड आईएफएस और सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन टास्क फोर्स के अध्यक्ष एके रस्तोगी समेत राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे।

औद्योगिक निवेश की संभावनाएं तलाशने का मकसद

इस दौरे के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य झारखंड में निवेश को बढ़ावा देना है। झारखंड खनिज संपदा से भरपूर राज्य है। यहां ऑटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश की असीम संभावनाएं हैं।उद्योग विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री दोनों देशों के उद्यमियों से सीधे संवाद कर उन्हें झारखंड में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। साथ ही, हरित ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, तकनीक, स्किल डेवलपमेंट और औद्योगिक विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

दौरे में शामिल प्रतिनिधिमंडल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ जो प्रतिनिधि इस यात्रा में शामिल होंगे, उनमें विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, ए.के. रस्तोगी (रिटायर्ड आईएफएस), उद्योग सचिव अरवा राजकमल, जेएसएमडीसी के एमडी राहुल कुमार सिन्हा, उद्योग निदेशक सुशांत गौरव, जेआईआईडीसीओ के एमडी वरुण रंजन, संयुक्त निदेशक उद्योग प्रणव कुमार पाल और मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह शामिल हैं।

झारखंड की वैश्विक पहचान को मिलेगा बढ़ावा

इस यात्रा से झारखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक निवेश-उन्मुख और संभावनाओं वाला राज्य साबित करने में मदद मिलेगी। सरकार को उम्मीद है कि इस दौरे के जरिए राज्य में नए निवेशकों का प्रवेश होगा जिससे औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री की इस पहल को राज्य के आर्थिक विकास के दृष्टिकोण से एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अब देखना है कि इस दौरे से झारखंड को कितना ठोस लाभ मिलता है।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

रांची: अधिवक्ताओं को 3 मई से मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, हेमंत सोरेन करेंगे योजना का शुभारंभ

रांची।  झारखंड के अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार 3 मई से अधिवक्ता कार्यक्रम...
झारखंड  रांची  
रांची: अधिवक्ताओं को 3 मई से मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, हेमंत सोरेन करेंगे योजना का शुभारंभ

रांची: स्मार्ट तकनीक से जुड़ेगा शहर का कचरा प्रबंधन, डस्टबिन पर RFID टैग, गाड़ियों में रीडर

रांची।  नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक स्मार्ट, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए एक रांची...
झारखंड  रांची  
रांची: स्मार्ट तकनीक से जुड़ेगा शहर का कचरा प्रबंधन, डस्टबिन पर RFID टैग, गाड़ियों में रीडर

साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

साहिबगंज। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में गुरुवार को शिक्षकों की एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा...
झारखंड  रांची  
साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। राजधानी रांची के लाखों लोगों को आज पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रूक्का...
झारखंड  रांची  
रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software