रांची: स्मार्ट तकनीक से जुड़ेगा शहर का कचरा प्रबंधन, डस्टबिन पर RFID टैग, गाड़ियों में रीडर

On

रांची। नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक स्मार्ट, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए एक बड़ी पहल की है। अब शहर के डस्टबिनों से कचरा उठाने की प्रक्रिया तकनीक से जोड़ी जा रही है, जिससे न सिर्फ हर गतिविधि ट्रैक होगी, बल्कि लापरवाही पर भी तुरंत लगाम लगेगी।

रांची नगर निगम ने शहर के सभी डस्टबिनों पर RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) टैग लगाना शुरू कर दिया है। वहीं, कचरा उठाने वाली गाड़ियों में RFID रीडर लगाया गया है। इस तकनीक के जरिए जैसे ही कोई गाड़ी किसी डस्टबिन से कचरा उठाएगी, उस डस्टबिन पर लगे टैग को गाड़ी में मौजूद रीडर स्कैन करेगा और पूरा रिकॉर्ड सिस्टम में रियल टाइम में सेव हो जाएगा।

शहर में अब तक 80,000 से ज्यादा डस्टबिनों पर RFID टैग लगाए जा चुके हैं, जिसमें से जोन-3 में 30,000 और जोन-4 में 49,000 डस्टबिन शामिल हैं। फिलहाल आठ गाड़ियों में RFID रीडर लगाकर ट्रायल शुरू किया गया है, और जल्द ही नगर निगम की सभी 150 नई गाड़ियों में यह तकनीक लागू कर दी जाएगी। इस तकनीकी पहल को बेंगलुरु स्थित स्वच्छता कॉरपोरेशन के सहयोग से लागू किया जा रहा है। कंपनी के कर्मचारी हर गाड़ी की गतिविधि पर नजर रखेंगे और डेटा को रियल टाइम में मॉनिटर करेंगे। नगर निगम का मानना है कि इस स्मार्ट व्यवस्था से कचरा उठाने में होने वाली लापरवाही पर लगाम लगेगी। साथ ही यह प्रणाली निगम को यह भी बताएगी कि किस जगह से कब कचरा उठाया गया, किस गाड़ी ने उठाया, और कितनी बार उठा।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

रांची: अधिवक्ताओं को 3 मई से मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, हेमंत सोरेन करेंगे योजना का शुभारंभ

रांची।  झारखंड के अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार 3 मई से अधिवक्ता कार्यक्रम...
झारखंड  रांची  
रांची: अधिवक्ताओं को 3 मई से मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, हेमंत सोरेन करेंगे योजना का शुभारंभ

रांची: स्मार्ट तकनीक से जुड़ेगा शहर का कचरा प्रबंधन, डस्टबिन पर RFID टैग, गाड़ियों में रीडर

रांची।  नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक स्मार्ट, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए एक रांची...
झारखंड  रांची  
रांची: स्मार्ट तकनीक से जुड़ेगा शहर का कचरा प्रबंधन, डस्टबिन पर RFID टैग, गाड़ियों में रीडर

साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

साहिबगंज। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में गुरुवार को शिक्षकों की एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा...
झारखंड  रांची  
साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। राजधानी रांची के लाखों लोगों को आज पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रूक्का...
झारखंड  रांची  
रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software