गोड्डा: महागामा में हत्या के आरोपी को मारी गई गोली, जबड़े में लगी, हालत गंभीर, पुलिस ने बताया आपसी दुश्मनी का मामला

On

गोड्डा। जिले के महागामा थाना क्षेत्र के बनरचूंहा गांव से, जहां बीती रात एक हत्या के आरोपी युवक को गोली मार दी गई। गोली सीधे युवक के जबड़े में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे महागामा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए गोड्डा सदर अस्पताल और फिर भागलपुर रेफर कर दिया गया।

घायल युवक की पहचान श्याम झा (उम्र 19 वर्ष) के रूप में की गई है, जो पूर्व में एक हत्या के मामले में जेल जा चुका था और वर्तमान में जमानत पर बाहर था। बताया गया कि 2023 में श्याम पर गांव में ज़मीन विवाद के दौरान एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप था। इसी मामले में वह कुछ समय जेल में रहा और हाल ही में बाहर आया था।श्याम के भाई कन्हैया झा ने पुलिस को बताया कि वे सभी लोग रात को घर के बाहर बैठे थे। तभी गांव के ही गोलू यादव और चर्चित झा वहां पहुंचे और श्याम पर हमला कर दिया। उन्होंने श्याम के जबड़े में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही महागामा के एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यह मामला थाना कांड संख्या 167/23 से जुड़ा हुआ है, जिसमें सच्चिदानंद मिश्रा की हत्या हुई थी और श्याम झा उसी केस का मुख्य आरोपी था। पुलिस इस गोलीकांड को आपसी रंजिश और पुरानी दुश्मनी से जोड़कर देख रही है।

एसडीपीओ ने बताया कि गोली चलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर गोलू यादव और चर्चित झा को नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि एक-एक कड़ी को जोड़कर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और अनुसंधान के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।फिलहाल घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज भागलपुर में जारी है। पुलिस की सक्रियता से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे और मामले का खुलासा हो सकेगा।

 
 

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

रांची: अधिवक्ताओं को 3 मई से मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, हेमंत सोरेन करेंगे योजना का शुभारंभ

रांची।  झारखंड के अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार 3 मई से अधिवक्ता कार्यक्रम...
झारखंड  रांची  
रांची: अधिवक्ताओं को 3 मई से मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, हेमंत सोरेन करेंगे योजना का शुभारंभ

रांची: स्मार्ट तकनीक से जुड़ेगा शहर का कचरा प्रबंधन, डस्टबिन पर RFID टैग, गाड़ियों में रीडर

रांची।  नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक स्मार्ट, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए एक रांची...
झारखंड  रांची  
रांची: स्मार्ट तकनीक से जुड़ेगा शहर का कचरा प्रबंधन, डस्टबिन पर RFID टैग, गाड़ियों में रीडर

साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

साहिबगंज। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में गुरुवार को शिक्षकों की एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा...
झारखंड  रांची  
साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। राजधानी रांची के लाखों लोगों को आज पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रूक्का...
झारखंड  रांची  
रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software