गुजरात: पीएम मोदी ने 'लखपति दीदी' कार्यक्रम में किया महिलाओं का सम्मान, नारी शक्ति को किया नमन

On

गुजरात। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात के नवसारी जिले के वांसी बोरसी गांव में 'लखपति दीदी' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से बातचीत की और लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी मौजूद थे।

महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि एक संकल्प है। उन्होंने ‘लखपति दीदी’ योजना की सफलता पर खुशी जताई और इसे गांव की महिलाओं के आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। पीएम मोदी ने हाल ही में घोषणा की थी कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाएं उनका सोशल मीडिया अकाउंट संभालेंगी। इस वादे को पूरा करते हुए उन्होंने एक्स (Twitter) पर महिलाओं को नमन किया और कहा कि 'नारी शक्ति की असीम क्षमताओं का हर दिन जश्न मनाना चाहिए।' उन्होंने लिखा, "सुबह से ही आप सभी ने असाधारण महिलाओं के सफ़र को साझा करने वाले प्रेरक पोस्ट देखे हैं। ये महिलाएं भारत के अलग-अलग हिस्सों से हैं और अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल कर रही हैं। उनका कौशल, दृढ़ संकल्प और सफलता हमें महिलाओं की असीम क्षमता की याद दिलाती है।

‘लखपति दीदी’ सम्मेलन में महिलाओं की सफलता की कहानी

इस कार्यक्रम में मीनाबेन विजयकुमार नामक महिला ने अपने सफर को साझा करते हुए बताया कि कैसे स्वयं सहायता समूह (SHG) और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की मदद से उनका कारोबार शून्य से शिखर तक पहुंचा। उन्होंने कहा, "पहले हम 10 महिलाएं मिलकर राखियां और पतंग बनाती थीं। अब 45 महिलाएं मिलकर काम कर रही हैं। पहले हम 1.5 लाख की पतंगें बनाती थीं, लेकिन अब हमारा सालाना टर्नओवर 30 लाख रुपये तक पहुंच चुका है और मुनाफा 12 लाख रुपये हो गया है। हम सच में लखपति दीदी बन गई हैं। हमें जीरो से हीरो बनाने के लिए पीएम मोदी की बहुत आभारी हैं।

महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली पीएम मोदी की सुरक्षा

प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में थी। इस ऐतिहासिक कदम को नारी शक्ति के सम्मान और देश में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक बताया गया।

नारी सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का संकल्प

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिनमें 'लखपति दीदी योजना', 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ', 'उज्ज्वला योजना', 'मुद्रा योजना' और 'महिला उद्यमिता मिशन' प्रमुख हैं। इस कार्यक्रम में गुजरात सहित देशभर की हजारों महिलाएं जुड़ीं और पीएम मोदी ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

रांची: अधिवक्ताओं को 3 मई से मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, हेमंत सोरेन करेंगे योजना का शुभारंभ

रांची।  झारखंड के अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार 3 मई से अधिवक्ता कार्यक्रम...
झारखंड  रांची  
रांची: अधिवक्ताओं को 3 मई से मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, हेमंत सोरेन करेंगे योजना का शुभारंभ

रांची: स्मार्ट तकनीक से जुड़ेगा शहर का कचरा प्रबंधन, डस्टबिन पर RFID टैग, गाड़ियों में रीडर

रांची।  नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक स्मार्ट, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए एक रांची...
झारखंड  रांची  
रांची: स्मार्ट तकनीक से जुड़ेगा शहर का कचरा प्रबंधन, डस्टबिन पर RFID टैग, गाड़ियों में रीडर

साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

साहिबगंज। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में गुरुवार को शिक्षकों की एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा...
झारखंड  रांची  
साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। राजधानी रांची के लाखों लोगों को आज पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रूक्का...
झारखंड  रांची  
रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software