झारखंड: बारिश से मिली राहत, पर आकाशीय बिजली ने ली 6 की जान, 5 लोग घायल

On

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची। गुरुवार को झारखंड में हुई तेज बारिश से जहां एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया। अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौसम विभाग ने झारखंड के कई हिस्सों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। यह स्थिति 14 अप्रैल तक बनी रह सकती है, जबकि 15 अप्रैल से तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

हादसे में 6 लोगों की मौत, मृतकों में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल

गुरुवार को हुई घटनाओं में हजारीबाग के पदमा निवासी शिवपूजन साहू, राजकुमार साहू, छोटे साव, चरही के गंगो किस्कू, गुमला के तुरिया उरांव और रामगढ़ (पतरातू) के अभिलाष कुमार की मौत हो गई। इनमें 12 वर्षीय अभिलाष कुमार का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया, जो वज्रपात की चपेट में आ गया था।

घायल हुए लोगों में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल

वज्रपात से 5 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें लातेहार के गनु यादव, हजारीबाग की मालती देवी, चतरा की बसंती देवी, डहुरी के चेतलाल यादव और मुन्नी यादव शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।

बारिश और ओलावृष्टि ने बदला मौसम का मिजाज

गुरुवार की दोपहर गोड्डा, धनबाद सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। धनबाद में तो ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार 11 अप्रैल को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा) को छोड़कर शेष इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

तापमान में बदलाव और बारिश का आंकड़ा
  • सबसे अधिक वर्षा: 14.0 मिमी बारिश घाघरा (गुमला) में दर्ज की गई।

  • सबसे अधिक अधिकतम तापमान: 40.3 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में दर्ज हुआ।

  • सबसे कम न्यूनतम तापमान: 19.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया।

अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट के बाद फिर 2-3 डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

रांची: अधिवक्ताओं को 3 मई से मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, हेमंत सोरेन करेंगे योजना का शुभारंभ

रांची।  झारखंड के अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार 3 मई से अधिवक्ता कार्यक्रम...
झारखंड  रांची  
रांची: अधिवक्ताओं को 3 मई से मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, हेमंत सोरेन करेंगे योजना का शुभारंभ

रांची: स्मार्ट तकनीक से जुड़ेगा शहर का कचरा प्रबंधन, डस्टबिन पर RFID टैग, गाड़ियों में रीडर

रांची।  नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक स्मार्ट, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए एक रांची...
झारखंड  रांची  
रांची: स्मार्ट तकनीक से जुड़ेगा शहर का कचरा प्रबंधन, डस्टबिन पर RFID टैग, गाड़ियों में रीडर

साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

साहिबगंज। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में गुरुवार को शिक्षकों की एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा...
झारखंड  रांची  
साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। राजधानी रांची के लाखों लोगों को आज पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रूक्का...
झारखंड  रांची  
रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software