रांची: आजसू नेता भूपल साव की हत्या के विरोध में सड़क जाम, बाजार बंद

On

रांची। रांची के पंडरा में आजसू पार्टी के रातू प्रखंड उपाध्यक्ष भूपल साव की हत्या को लेकर शुक्रवार को आजसू कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। पंडरा से लेकर रातू तक सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को जबरन बंद करा दिया गया।

कैसे हुई हत्या?

गुरुवार रात रवि स्टील झिरी रोड स्थित मामा कॉम्प्लेक्स में भूपल साव अपनी फुटवियर दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में आया और करीब पांच मिनट तक सामान देखता रहा। अचानक उसने चाकू निकाला और भूपल साव का गला रेतकर फरार हो गया।

आक्रोशित लोगों ने किया बाजार बंद

हत्या की खबर फैलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोग और आजसू कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कृषि बाजार समेत पूरे इलाके में बंद बुलाया गया। लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की।

आजसू ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही आजसू नेता भरत कांशी, चिंटू मिश्रा और जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने रांची में बढ़ते अपराध को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए और कहा कि अब अपराधी छोटे व्यापारियों को भी निशाना बना रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्यारे के मकसद की भी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

नवीनतम समाचार

रांची: अधिवक्ताओं को 3 मई से मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, हेमंत सोरेन करेंगे योजना का शुभारंभ

रांची।  झारखंड के अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार 3 मई से अधिवक्ता कार्यक्रम...
झारखंड  रांची  
रांची: अधिवक्ताओं को 3 मई से मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ, हेमंत सोरेन करेंगे योजना का शुभारंभ

रांची: स्मार्ट तकनीक से जुड़ेगा शहर का कचरा प्रबंधन, डस्टबिन पर RFID टैग, गाड़ियों में रीडर

रांची।  नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक स्मार्ट, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए एक रांची...
झारखंड  रांची  
रांची: स्मार्ट तकनीक से जुड़ेगा शहर का कचरा प्रबंधन, डस्टबिन पर RFID टैग, गाड़ियों में रीडर

साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

साहिबगंज। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में गुरुवार को शिक्षकों की एक आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा...
झारखंड  रांची  
साहिबगंज: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षकों की आमसभा में प्रमोशन और बीमा योजना पर चर्चा

रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी

रांची। राजधानी रांची के लाखों लोगों को आज पीने के पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रूक्का...
झारखंड  रांची  
रांची: जल संकट की मार, राजधानी की पांच लाख आबादी को आज नहीं मिलेगा पानी
Copyright (c) Joharvani All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software